अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के व्यापारी के सूने घर दिनदहाड़े लाखों के जेवरात चुरा कर फरार बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के व्यापारी के सूने घर से अज्ञात बदमाश दिन दहाड़े लाखों के जेवरात चुरा कर फरार हो गए। घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तो नहीं मिले, लेकिन आरोपियों के फिंगरप्रिंट जरूर मिले है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि वैशाली नगर में रहने वाले व्यापारी देवांश रावल रहते है। घर में उनकी पत्नी और साला साथ रहते है। पत्नी कॉलेज में प्रोफेसर है। वारदात सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 से दो बजे की बीच हुई है। जब घर में कोई नहीं था। जब व्यापारी की पत्नी कॉलेज से घर लौटी तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान उथल-पुथल मिला। घर से चोर व्यापारी और उसके साले के करीब 6 लाख के जेवर ले गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वही सीसीटीवी फुटेज एवं फिंगरप्रिंट से तलाश की जा रही है एडिशनल डीसीपी के मुताबिक घटना के बाद जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश के प्रयास किए गए गा लेकिन घर के आसपास और घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से आरोपियों की तलाश या पहचान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। वही घर से कुछ दूरी पर मंदिर है। जहां पर सीसीटीवी फुटेज मिले लेकिन कैमरा के आगे पेड़ पौधे होने से फुटेज साफ नहीं मिल पाए हैं। आगे के रास्ते पर अब फुटेज की तलाश की जाएगी। वही आरोपियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट शाखा को बुलाया गया था जहां से कुछ फिंगरप्रिंट मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version