परदेशीपुरा थाने से भागा आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

परदेशीपुरा थाने से भागा आरोपी को परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी ने एक ईरिक्शा किराए पर लेकर रखा था जिसे वापस करना था इसलिए वह मौका देख कर फरार हो गया था

परदेशीपुरा पुलिस ने पिछले दिनों एक महिला की शिकायत पर राहुल उर्फ जफर शेख निवासी आजाद नगर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। परसों शाम उसे हिरासत में लेकर थाने पर बैठा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी रोल कॉल में व्यस्त हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी माल खाने की तरफ से सीढ़ियां चढ़कर छत पर पहुंचा और वहां से पेड़ के सहारे नीचे उतरकर भाग निकला था भागने की खबर लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। कल सुबह जब इसकी भनक पीड़ित युवती को लगी तो वह हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने जा पहुंची। हिंदूवादियों ने थाने में जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिसकर्मियों पर जानबुझकर उसे भगाने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों व टीआई को हटाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी राहुल को उसके घर चन्दन नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया है वह किराए पर ली ई रिक्शा को वापस करने के लिए थाने से भागने कि बात कह रहा है हालांकि पुलिस मामले में थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा कि गई लापरवाही कि जांच कर रही है

Exit mobile version