खजराना पुलिस ने भाजपा नेता के भाई के साथ धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । आरोपी ने जमीन खुद की बताकर बयाने के रूप में 11 लाख रुपए ले लिए, बाकी रकम लेने के लिए दबाव बना रहा था।
खजराना थाने में फरियादी इरशाद शाह और दीनदयाल चौहान की शिकायत पर आरोपी ओम राव सांवले निवासी बिचोली हप्सी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र की 25 बीघा जमीन को आरोपी उमराव ने खुद की जमीन बताकर इरशाद शाह से सौदा किया इरशाद शाह भाजपा नेता नासिर शाह के भाई है। सौदा 9 करोड़ 11 लाख रुपए में हुआ था .11 लाख रुपए ओम राव ले भी चुका था। बाद में रजिस्ट्री में आनाकानी करने लगा फरियादि पक्ष ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि वह जमीन के अलग-अलग मालिक है इसके बाद फरियादी ने मामले की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों से की जांच के बाद केस दर्ज हुआ है।
