दो टुकड़ों में मिली युवती की लाश मामले मे युवती की जानकारी देने वाले को पुलिस देगी दस हजार का इनाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में मिली युवती की दो टुकड़ों में लाश की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है, इंदौर जीआरपी पुलिस लगातार अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है, वही रविवार को ऋषिकेश में कटे हुए हाथ और पैर मिले थे हाथ पर मीरा बेन गोपाल भाई गुदा हुआ मिला,जहां इंदौर जीआरपी पुलिस लगातार इस नाम की युवती की गुमशुदगी अलग-अलग थाना क्षेत्र में खोज रही है फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली है। अब जीआरपी पुलिस ने मृत युवती की जानकारी देने वाले लोगों को 10,000 का ईनाम देने की घोषणा कर दी है। रेलवे एसपी संतोष कोरी के मुताबिक युवती की मर्डर मिस्ट्री के लिए दो टीम का गठन किया गया है जो अलग-अलग रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version