देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

नेपाली महिला की हत्या करने वाले आरोपी को उम्र कैद:गलती से दरवाजा खोलने की बात पर हुआ था विवाद, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

नेपाली महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाली आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना 2022 की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची थी। करीब 150 सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले थे।

Abhishek Raghuvanshi14 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नेपाली महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाली आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना 2022 की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची थी। करीब 150 सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले थे। काम की तलाश में आरोपी दोस्त से मिलने गया था। फर्स्ट फ्लोर पर दोस्त को ढूंढते हुए पहुंचे आरोपी ने गलती से महिला का दरवाजा खोल दिया था। इस बात को लेकर महिला से विवाद हुआ और विवाद में हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्‍तव ने बताया कि 10 अगस्त को न्‍यायालय नवम अपर सत्र न्‍यायाधीश जितेन्‍द्र सिंह कुशवाह ने थाना राऊ के केस में फैसला सुनाया है। आरोपी वीरेंद्र पिता भगवानसिंह लोधी (24), निवासी सागर को धारा 302 में उम्र कैद की सजा सुनाई है। 2 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। मामले में पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अविसारिका जैन ने की।

दरअसल, 4 मार्च 2022 को शाम 5.40 बजे राऊ थाने पर सूचना मिली की कृष्‍णा के पति गोविंद पिता स्‍व. खड़कवाल रसाली ने एफआइआर दर्ज करवाई थी कि वह गुरुकुल कॉलोनी लुनियापुरा राऊ में रहता है।

वाटरफॉल रेस्‍टोरेंट पिगडंबर में खाना बनाने का काम करता है। उसकी शादी कृष्‍णा रसाली से 4 साल पूर्व हुई थी। उसकी पत्‍नी गांव मल्‍हारानी राज्‍य (नेपाल) में रहती थी।

वह तीन माह पूर्व ही उसकी पत्‍नी को इंदौर लेकर आया था और गुरुकुल कॉलोनी लुनियापुरा राऊ में अब्‍दुल साजिद के मकान में किराए से रहने लगा था।

उसकी पत्‍नी घर पर रहकर घर का काम करती थी। 4 मार्च 2022 को उसकी मां अमृता उन्‍हें मिलने आई हुई थी।
वह उसकी मां को छोड़ने के लिए 11 बजे के आसपास गया हुआ था। कमरे पर उसकी पत्‍नी कृष्‍णा अकेली थी। उसने पत्‍नी कृष्‍णा को फोन लगाकर बताया कि वह सीधे होटल आ गया है।

उसके 10 मिनट बाद (फरियादी को) पड़ोसी ने बताया कि जल्‍दी घर पर आओ, उसकी पत्‍नी कृष्‍णा को किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने पेट में चाकू मार दिया है। उसने अपने सेठ व उसके साथ काम करने वालों को घटना बताई और वे तीनों तत्‍काल उसके घर पहुंचे जहां पर पत्‍नी फर्श पर पड़ी थी और खून बह रहा था।

उसने बात करने की कोशिश की पर वह कुछ बोल नहीं पा रही थी, फिर उसे इलाज के लिए मीनेष अस्‍पताल गोल चौराहा राऊ लेकर आए जहां उसका इलाज चालू हुआ तब पत्‍नी से बात करने पर उसने बताया कि जब मैं कपड़े डालकर नीचे कमरे में पहुंची तभी एक अज्ञात व्‍यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे सफेद शर्ट व नीला पेंट पहने आया और जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मार दिया और चाकू मारकर भाग गया।

मैं कुछ समझ पाती चाकू लगने से मैं नीचे गिर गई। इलाज के दौरान कृष्‍णा की मृत्‍यु हो गई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑