तीन भाइयों ने युवक पर किया हमला :

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


दिग्विजय मल्टी में रहने वाले एक युवक पर तीन भाइयों ने हमला कर दिया। युवक को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। द्वारकापुरी पुलिस ने अमन तनवे निवासी दिग्विजय मल्टी की शिकायत पर आरोपी सोनू, लोकेश और मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमन ने बताया कि ई-रिक्शा के वायर काटने की बात को लेकर तीनों आरोपियों ने मुझे गालियां दी। मैं घर में आ गया तो उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

TAGGED:
Exit mobile version