बच्चों के विवाद में पत्थर से किया हमला, पांच लोग घायल, चार के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गांधी नगर क्षेत्र की नैनोद मल्टी में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस भिड़ लिए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हलमा कर दिया। गांधीनगर पुलिस ने कोमल बाबूडकर (34) निवासी नैनोद मल्टी की शिकायत पर आरोपी दिनेश डोंगरे, कृष्णा, करण, राज माहले के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फरियादिया व उसके परिजन, रिश्तेदारों को बच्चों के विवाद की बात को लेकर गालियां दीं। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने सभी से मारपीट की। फिर पथराव कर दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण (55 वर्ष), अजय (21), मीना ( 50), तेजु (60) और यश (10 वर्ष) जख्मी हुए हैं।

TAGGED:
Exit mobile version