तरी करने गई महिला पर हमला :

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हारगंज पुलिस ने निशा मालवीय (50) निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी की शिकायत पर वहीं रहने वाले निक्की खंटके और लक्की खंटके के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मैं मकान की तरी करने गई थी। सामान अस्त व्यस्त मिला। मैंने वहां रहने वाली महिला से पूछा ये किसने किया है। तभी पड़ोस में रहने वाला निक्की आया और ईंट से हमला कर दिया। पति गोपाल व बेटा मयूर मुझे बचाने लगे। तभी आरोपी का भाई लक्की आया। उसने लोहे के सरिये से हमला कर दिया।

TAGGED:
Exit mobile version