केस स्टडी:50% नाबालिगों ने सोशल मीडिया व प्रेम प्रसंग में घर छोड़ा, 18% को नहीं पता यह अपराध है
नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले में बाणगंगा थाना अव्वल है। उसके बाद लसूड़िया, चंदन नगर, आजाद नगर, राजेंद्र नगर, द्वारकापुरी, एरोड्रम, हीरानगर, भंवरकुआं फिर राऊ क्रमश: 10वें नंबर पर है।
नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले में बाणगंगा थाना अव्वल है। उसके बाद लसूड़िया, चंदन नगर, आजाद नगर, राजेंद्र नगर, द्वारकापुरी, एरोड्रम, हीरानगर, भंवरकुआं फिर राऊ क्रमश: 10वें नंबर पर है। यहां स्लम बस्तियां हैं, माता-पिता बच्चियों पर ध्यान नहीं देते। सोशल मीडिया के फेर में आकर 50 प्रतिशत लड़कियां घरों से चली गईं। दो साल में लापता हुई बालिकाओं के 1 हजार से ज्यादा प्रकरणों पर हुई केस स्टडी के बाद यह बात सामने आई है।
पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के निर्देशन में एसीपी विजय नगर कृष्ण लालचंदानी ने गुमशुदगी के प्रकरणों पर अपनी स्टडी रिपोर्ट तैयार की है। इसमें यह भी खुलासा हुआ कि जो नाबालिग लड़कियां भागी हैं, वे गुजरात, मंडीदीप, भोपाल और पीथमपुर जैसे औद्योगिक नगरों में जाकर छिपती हैं। इन्हीं स्थानों पर खोज के बाद ये मिली हैं। क्योंकि, यहां फैक्टरियों में दिहाड़ी मजदूरी मिलने से इन्हें जीवन यापन में दिक्कत नहीं आई।
एसीपी लालचंदानी ने बताया कि 2023 और 24 के 7 माह में बाणगंगा क्षेत्र से सर्वाधिक नाबालिग लड़कियां भागी हैं। सभी मामलों में अपहरण के केस दर्ज किए गए। 2024 के 7 महीने में 450 बालिकाओं का अपहरण हुआ। इनमें से 427 लड़कियों को पुलिस ने तलाश कर परिजन के हवाले किया है। इनमें 93 प्रतिशत लड़कियां 12 से 18 साल की हैं और 6 प्रतिशत 6 से 12 साल की। शेष 17 से 18 (कुछ माह कम) के बीच हैं।
20% मामलों में 12 से 17 साल की लड़कियां
घर से गई नाबालिगों से, उनके पति, दोस्तों व परिचितों से हुई बात में पता चला कि 50 प्रतिशत बालिकाएं सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग में पड़कर घर से गई हैं। 20 प्रतिशत मामलों में 12 से 17 साल की लड़कियां सहेलियों से प्रेरित होकर प्रेम प्रसंग में भागी हैं। 10 प्रतिशत वे हैं जो घर वालों की पसंद के लड़के से शादी के दबाव में गईं, इनमें वे भी हैं जो आर्थिक मजबूरी के साथ ही परिजन के घर न होने पर आस पड़ोसियों के युवकों के बहकावे में आकर गई हैं। वहीं, 8 प्रतिशत बालिकाएं बिना पढ़ाई और परिवार वालों से तंग आकर भागी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 18 प्रतिशत आरोपियों को अपराध का बोध नहीं है।
ये हैं घर से चले जाने के मुख्य कारण
- बाणगंगा, लसूड़िया, चंदन नगर, आजाद नगर और राजेंद्र नगर जैसे टॉप 5 थानों में नाबालिगों के भागने का मुख्य कारण यहां की स्लम बस्तियां हैं।
- कई बालिकाओं ने बताया कि माता-पिता जब मजदूरी पर जाते थे तो आसपास के लोग उनका सहारा होते थे। वे बहकाकर साथ ले जाते हैं।
- लेबर क्लास होने के साथ असाक्षरता भी बड़ा कारण है। परिवार का होल्ड न होने से बाहर वाले के प्यार और दोस्ती में आकर वे भागी हैं।
- कई बालिकाएं फैक्टरी में माता-पिता के साथ काम करने के दौरान संपर्क में आए लड़कों के बहकावे में उनका शिकार बनी हैं।
बस्तियों में पुलिस का सृजन अभियान- एसीपी ने बताया कि स्लम एरिया में नाबालिग बच्चियों को जागरूक करने के लिए ‘सृजन’ अभियान चलाया जा रहा है। वहां बालिग-नाबालिग बच्चों को समझा रहे हैं कि ये अपराध है। कुछ प्रकरणों में नाबालिग के केस में सीधे अपहरण का केस दर्ज करने के बजाय उनकी तलाश पर जोर दिया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 50 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 52 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले