उषागंज क्षेत्र के रहवासी अपनी समस्या लेकर नेहरू स्टेडियम स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के उषागंज क्षेत्र में रहने वाले रहवासी आज नेहरू स्टेडियम स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने जोनल अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या का निराकरण करवाने की अपील की। रहवासियों ने बताया कि एक माह पूर्व तत्कालीन नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने उनके क्षेत्र में मौजूद कुएं के पास बने पेशाब घर को हटाने के आदेश दिए थे, बावजूद इसके उस पेशाबघर को अभी तक नहीं हटाया गया है। वही उस पेशाब घर के कारण पास में स्थित कुएं का पानी प्रदूषित हो रहा है और वह दूषित पानी आसपास के सभी क्षेत्रों में पहुंच रहा है, जिसके कारण खासी परेशानी आम जनता को हो रही है। वही जोनल अधिकारी ने भी रहवासियों की समस्या को समझा और रंग पंचमी के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Exit mobile version