इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ पति के दोस्त ने ही रेप की घटना को अंजाम दिया और इस दौरान फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर लाखों रुपए भी ऐठ लिए फिलहाल इसके बाद पीड़िता ने जैसे तैसे कर उसका पीछा छुड़ाया और दूसरी शादी कर ली लेकिन इस दौरान उसने उसके पति से दोस्ती कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बदनाम करने की कोशिश की फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के राऊ क्षेत्र का है राऊ क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता की दोस्ती उसके ही पति के दोस्त कुंदन से हो गई कुंदन इस दौरान घर पर आता जाता था लेकिन इसी दौरान 2021 में पति की मौत हो गई लेकिन उसके बाद भी पति के दोस्त कुंदन का घर पर आना-जाना था इसी के साथ वह मृतक के माता-पिता और पिता के साथ ससुर का भी देखभाल करता था जिसके कारण पीड़िता कुंदन के करीब आ गई और इसी दौरान कुंदन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया तो कुंदन ने जोर जबरदस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और कुछ फोटो और वीडियो ले लिए इसके बाद वह फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही पैसों की डिमांड करने लगा जिसके कारण पीड़िता ने लाखों रुपए कुंदन को दिए लेकिन इसी दौरान 2023 में पीड़िता के मायके पक्ष के लोगों के कहने पर पीड़िता ने नागपुर के रहने वाले एक युवक से दूसरी शादी कर ली लेकिन वह भी शादी के बाद इंदौर में आकर रहने लगा लेकिन इसी दौरान कुंदन ने उससे दोस्ती कर ली और उसके बाद कुंदन एक बार फिर घर पर आने जाना शुरू कर दिया इसी दौरान कुंदन ने पीड़िता के दूसरे पति को शेयर कमोडिटी में अच्छे प्रॉफिट होने की बात की और काफी रुपया शेयर बाजार में लगा दिये लेकिन प्रॉफिट नहीं हुआ इसके बाद पीड़िता के दूसरे पति ने कुंदन को पैसे देना बंद कर दिए तो कुंदन ने और रूपयो के लिए पति पर दबाव बनाया इसी दौरान कुंदन ने पीड़िता के दूसरे पति को पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बताएं और उन्हें वायरल कर पैसे वसूलने की बात की इसके बाद पीड़िता के दूसरे पति को जब इस तरह की बात की जानकारी लगी तो उसने पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने दूसरे पति को दी और उसके बाद पीड़िता मैं दूसरे पति के साथ आकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की वहीं पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी कुंदन के खिलाफ दुष्कर्म सहित ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया तो वहीं आरोपी की तलाश पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही है और जल्दी पकड़ने के दावे किए जा रहे हैं
