इंदौर चन्दन नगर क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ एक बदमाश ने रास्ता रोक कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया पूरे मामले में पुलिस ने नाबालीग की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत दर्ज करवाई की लक्ष्मी नगर काकड़ में रहने वाला बदमाश निर्मल ठाकुर उसे आये दिन परेशान करता है वही उसका रास्ता रोक कर अश्लील हरकत भी करता है वही बदमाश ने उसका रास्ता रोक कर उसका हाथ पकड़ा और कहा कि वह उसे पसंद करता है जिसके बाद नाबालिग ने यह बात अपने परिजन को बताई और थाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है ।
