देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं दिया वेतनमान का लाभ… अपर मुख्य सचिव सुलेमान सहित पांच अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

मामला इंदौर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पार्थन पिल्लई का है। वर्ष 2023 में मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए शासन को आदेश दिया कि उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह वेतनमान दिया जाए।

Abhishek Raghuvanshi14 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मामला इंदौर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पार्थन पिल्लई का है। वर्ष 2023 में मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए शासन को आदेश दिया कि उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह वेतनमान दिया जाए। इस आदेश का पालन नहीं होने पर अवमानना याचिका दायर की गई थी।

मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ का है मामला।
ज्यादातर कर्मचारियों को मिल गया वेतनमान का लाभ।
4 माह के अंदर शासन ने नहीं किया आदेश का पालन।

इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान सहित प्रदेश सरकार के पांच अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मामला एक कर्मचारी के वेतनमान से जुड़ा है।

हाई कोर्ट ने दिया था शासन को आदेश
मप्र हाई कोर्ट ने शासन को अप्रैल 2024 में आदेश दिया था कि कर्मचारी को वेतनमान का लाभ दिया जाए।
इसके बावजूद कर्मचारी को लाभ नहीं मिला तो उसने अवमानना याचिका दायर कर दी।

इसमें भी शासन की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।

जानकारी के अनुसार अब अधिकारियों को 9 सितंबर को कोर्ट में उपस्थित होकर जमानत करानी होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने संविदाकर्मियों के लिए एक नीति बनाई थी।
इसमें संविदाकर्मियों को शत प्रतिशत वेतनमान देने का निर्णय लिया गया था।
ज्यादातर कर्मचारियों को इस नीति में शामिल कर लिया गया और उन्हें वेतनमान का लाभ मिल भी गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कुछ कर्मचारी छूट गए थे।
स्वास्थ्य विभाग इंदौर के कर्मचारी पार्थन पिल्लई भी इन्हीं छूटे कर्मचारियों में से हैं। उन्हें वेतनमान (पे स्केल) नहीं मिला। इस पर उन्होंने हाई कोर्ट की शरण ली और याचिका दायर कर दी।
नवंबर 2023 में हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए शासन को आदेश दिया कि उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह वेतनमान दिया जाए।
शासन को चार माह के भीतर कोर्ट के आदेश का पालन करना था, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो पार्थन पिल्लई ने अवमानना याचिका दायर कर दी।

इन्‍हें बनाया गया था पक्षकार
अवमानना याचिका में तत्कालीन प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग मनीष रस्तोगी, स्वास्थ्य आयुक्त विवेक पोरवाल, स्वास्थ्य संचालक दिनेश श्रीवास्तव और क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर डाॅ. आरसी पनिका को पक्षकार बनाया।

शासन की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ
याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करने वाले एडवोकेट यशपाल राठौर ने बताया कि अवमानना याचिका में नोटिस होने के बावजूद शासन की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने पांचों अधिकारियों के जमानती वारंट जारी कर दिए। कोर्ट ने अधिकारियों से 9 सितंबर को उपस्थित होने को कहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑