इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने एक अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ करने,मारपीट करने के मामले में परिचित आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को कुवारा बताकर उससे दोस्ती की थी। भंवरकुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निजी अस्पताल की नर्स की शिकायत पर पुलिस ने जयनारायण पुत्र फादाराम नरगावे निवासी ग्राम झाला नसरूल्लागंज के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 2021 में उसकी पहचान दोस्त के माध्यम से जयनारायण से हुई थी। दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी। जय ने प्रपोज किया और कहा कि तुम पंसद हो और तुमसे शादी करूंगा। जय पर विश्वास किया और भरोसा करती रही। करीब डेढ़ साल बाद पता चला कि जय जिससे वह प्यार करती थी। वह पहले से शादीशुदा है। उसका एक 15 साल का बेटा भी है। तब जय से दूरी बना ली। गुरुवार सुबह पीड़िता जब अपने रूम पर पहुंची। तब पीछा करते हुए वह आया। बुरी नीयत से हाथ पकड़ा। बातचीत का दबाव बनाने लगा। तब कहा कि तुम शादी शुदा हो पीछा मत किया करो और यहां से चले जाओ तो। तब वह गालियां देने लगा। मारपीट कर दी। हाथ में से मोबाइल छीन कर फेंक दिया। आसपास के लोग आए तो वह धमकी देकर चला गया। यह बात अपनी बहन को बताई। उसके साथ थाने आई और मामले में जयनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
