इंदौर के आजाद नगर पुलिस ने एक 16 साल की छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी एक साल से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर स्कूली छात्रा के साथ रेप की वारदात कर रहा था। आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के निजी स्कूल में 11 वी क्लास में पढ़ाई करने वाली छात्रा की शिकायत पर सचिन गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह मूल रूप से देवास की रहने वाली है। छात्रा ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही आजाद नगर में अपने रिश्तेदार महिला के यहां पढ़ाई करने आई है। करीब 9 माह पहले उसकी सहेली ने सचिन से पहचान कराई। जो गांव के पास ही शाजापुर जिले में रहता है। दोनो में दोस्ती हो गई। जिसमें बातचीत होने लगी। जनवरी 2024 में सचिन घुमाने का बोल कर दोस्त के यहां पिपलाराव ले गया। यहां पहली बार उसने सबंध बनाए। यहां धमकी दी कि यह बात किसी को बताए नही। सचिन ने कहां कि जब भी मिलने बुलाए तब आ जाना। इसके बाद कई बार सचिन ने उसके साथ रेप किया। गुरूवार को सचिन ने मिलने बुलाया। वह स्कूल के पास गई तो वह बाइक पर बैठाकर प्लेटिनम पैरा डाइस कॉलोनी निपानिया फीनिक्स मॉल के पास लेकर गया। यहां दोस्त के फ्लैट में सबंध बनाए। उसने यहां रेप किया। जब घर पहुंची तो रिश्तेदार महिला ने पूछा कि सुबह से कहां थी। उनके डांटने पर सारी बात बताई। इसके बाद परिवार को जानकारी दी। तब केस दर्ज कराया।
