इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने एक ट्यूटर पर केस दर्ज किया है। बताया जाता है बच्चे को ट्यूटर ने गर्म प्रेस से जला दिया। उसके बाएं हाथ में चोट आई है। बच्चे को उसके पिता थाने लेकर आए थे। ट्यूटर पर केस दर्ज किया गया है। मल्हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गजेन्द्र पवार निवासी बड़ा गणपति की शिकायत पर पुलिस ने दीपिका नाम की ट्यूटर पर 118 (1)बी.एन.एस की धाराओं में केस दर्ज किया है। गजेन्द्र ने बताया कि उनका बेटा विधान 8 साल का है। वह दीपिका के यहां ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन से गुरुवार शाम 7.30 बजे घर आ गया। मां मोहिनी पवार ने जल्दी आने का कारण पूछा तो बच्चे ने मैडम दीपिका द्वारा गरम प्रेस हाथ पर चिपका देना बताया। जिसके कारण बच्चे को चोट आई। जब रात में गजेंद्र घर आए तो उसने मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया।
