इंदौर में बिल्डर संजय दासौद और क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
इंदौर कलेक्टर ने क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल और साकार ग्रुप के मालिक बिल्डर संजय दासौद के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई है।
इंदौर कलेक्टर ने क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल और साकार ग्रुप के मालिक बिल्डर संजय दासौद के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई है। इन दोनों पर कागजों पर प्लाट बेचकर लोगों को सरकार के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की गई है।
अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इंदौर शहर में बगैर अनुमति काटी जा रही 34 अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी किए हैं।
सबसे एक सप्ताह में जवाब मांगा, इसके बाद इन कॉलोनियों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई।
इंदौर। क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल और साकार ग्रुप के संचालक संजय दासौद पर कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। दोनों आरोपित पार्टनर हैं और उन पर कॉलोनी सेल में बंधक चार प्रोजेक्ट के प्लाट बेचकर शासन के साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपितों का सांवेर रोड स्थित एक अन्य प्रोजेक्ट भी जांच की जद में आ गया है। डीआईजी (ग्रामीण) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, तहसीलदार यशदीप रावत द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। मेसर्स साकार रियल के भागीदार संजय देवेंद्र दासौद (सीताबाग कॉलोनी) और गोपाल प्रेमचंद गोयल (रेसकोर्स रोड) के विरुद्ध प्राइम सिटी निवासी लोकेंद्रसिंह ने कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत की थी।
इंदौर में चल रहे प्रोजेक्ट
आरोपितों के साकार कॉरिडोर (बड़ा बांगड़दा), साकार हिल्स (जैतपुरा), सिद्धि विहार (जैतपुरा), साकार कॉरिडोर प्राइम (बड़ा बांगड़दा) में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय में कॉलोनी सेल में धरोहर के रूप में प्लाट बंधक रखकर जुलाई 2021 में विकास अनुमति प्राप्त की गई थी। विभाग द्वारा छह माह में विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर ने आरोपितों के प्रोजेक्ट की जांच करवाई तो पता चला कि ग्राम दतोदा, डॉ. आंबेडकर नगर (महू) स्थित साकार रियल लाइफ कॉलोनी के 8401.82 वर्गमीटर के 79 बंधक भूखंड बेच डाले।
जिन लोगों को भूखंड बेचे, उन्होंने भी कीमत बढ़ाकर सौदा कर दिया। नौ अगस्त को कलेक्टर कार्यालय ने नोटिस जारी कर पूछा तो आरोपितों ने 12 अगस्त को स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर बंधक भूखंड बेचना स्वीकारा। आरोपितों ने अविक्रित भूखंड को पुन: बंधक रखने का प्रस्ताव भेजा, जबकि कार्यपूर्णता का प्रमाण पत्र प्राप्त किए बगैर भूखंड बेचना शासन के साथ धोखा है। गुरुवार को तहसीलदार द्वारा संजय और गोपाल के विरुद्ध सिमरोल थाने में लिखित शिकायत की गई। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 359 / 2024 बीएनएस की धारा 318, 61(2), 316(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। रजिस्ट्रार कार्यालय की भूमिका की जांच की जा रही है। बंधक प्लाट की रजिस्ट्रार को भी जानकारी थी।
एक सप्ताह में मांगा जवाब
इंदौर जिले में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बगैर अनुमति काटी जा रही 34 अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी किए हैं। एक सप्ताह में इन कॉलोनियों से जवाब मांगा गया है। इसके बाद अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर गोरव बैनल ने कहा कि एसडीएम से मिले प्रतिवेदन के अनुसार कार्रवाई की गई है।
जमीन खरीदे बगैर कागजों पर बेच दिए करोड़ों के प्लाट
दासौद के विरुद्ध गंभीर शिकायतें हैं। सांवेर रोड स्थित शिवनगरी, सिंबा सिटी के नाम से काटी कॉलोनी में करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है। किसानों से जमीन खरीदे बगैर दासौद ने लोगों को प्री लांचिंग स्कीम में प्लाट बेचकर सैकड़ों करोड़ रुपये एकत्र कर लिए। डायरी पर हुए इन सौदों में रियल एस्टेट से जुड़े दलाल और फर्में जांच की जद में हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
