इंदौर में अब मौसम के हिसाब से बंद-चालू होगी स्ट्रीट लाइट, हर साल 2.72 करोड़ रुपए की बचत
शहर भर की स्ट्रीट लाइटें अब मौसम के हिसाब से बंद-चालू होंगी। स्काडा सिस्टम के तहत सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) से इन्हें नियंत्रित किया जाएगा।
शहर भर की स्ट्रीट लाइटें अब मौसम के हिसाब से बंद-चालू होंगी। स्काडा सिस्टम के तहत सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) से इन्हें नियंत्रित किया जाएगा। मौसम के हिसाब से रोशनी कम या पर्याप्त होने की जानकारी स्ट्रीट लाइट से सिग्नल कंट्रोल रूम पहुंचेगी और वहीं से स्ट्रीट लाइन को सीधे बंद या चालू किया जा सकेगा। इस पूरी प्रक्रिया में 20 सेकंड का समय लगेगा।
कंट्रोल रूम में एक पैनल पर लगभग 150 स्ट्रीट लाइटों की जानकारी होगी। इस सिस्टम से बिजली की चोरी रोकने में भी मदद मिलेगी। स्ट्रीट लाइट पर लोड बढ़ते ही कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी पहुंच जाएगी। नगर निगम को नए सिस्टम से प्रतिमाह करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये की बचत होगी।
रविवार को नगर निगम के विद्युत विभाग ने शहर की स्ट्रीट, कालोनी एवं उद्यान की प्रकाश व्यवस्था का स्काडा सिस्टम के तहत सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) का लाइव प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विद्युत विभाग समिति प्रभारी जितेंद्र यादव जीतू, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, महापौर परिषद सदस्य उपस्थित थे।
चार माह में पूरी तरह से लागू कर देंगे
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विद्युत प्रभारी जीतू यादव ने बताया कि अगले चार माह में पूरे शहर की विद्युत व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफार्म पर कर दिया जाएगा। यह सिस्टम इंदौर को डिजिटल इंदौर बनाने के क्रम में बेहतर कदम है। सीसीएमएस सिस्टम से विद्युत व्यय में लगभग 2.72 करोड रुपये की बचत होगी।
यह सिस्टम लैपटाप और मोबाइल के माध्यम से कंट्रोल हो सकता है। इसके द्वारा शहर की कालोनियां एवं उद्यानों में लगी स्ट्रीट लाइट को CCMS (सेंट्रललाइस्ड कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम) पेनल द्वारा शहर की समस्त स्ट्रीट लाइटों को कंट्रोल रूम से, लैपटाप से और मोबाईल से भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
दिन में स्ट्रीट लाइटें जलने को नियंत्रित कर सकेंगे
अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे ने बताया कि स्काडा सिस्टम से दिन में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके अलावा अगर किसी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद है तो इसकी जानकारी भी सेंट्रल कंट्रोल रूम पहुंच जाएगी।
ये किया है निगम ने
शहर में लगभग 1 लाख 42 हजार लाइटें लगी हैं। पारंपरिक लाइटों के साथ निगम का लोड 10216 किलोवाट था जो अब घटकर 4039 हो गया है। 6177 किलोवाट भार कम होने से निगम को प्रतिमाह 22.66 लाख रुपये की बचत हो रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 51 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 53 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले