इंदौर के भंवरकुआं इलाके में युवक से मारपीट कर उससे जूते के लैस बंधवाने वाले आरोपित को पुलिस ने अच्छा खासा सबक सिखाने के बाद रासुका में निरुद्ध किया है। आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। साथ ही उसकी सम्पत्ति का पता लगाया जा रहा है, जिससे उसकी आर्थिक कमर भी टूट सकें।
वीओ इंदौर में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग आए दिन सीधे साधे लोगों को परेशान करते रहते है। इस बार का मामला भंवर कुआ थाना क्षेत्र है जहां 10 से अधिक आपराधिक मामलों से लदे रितेश नमक बदमाश ने एक ऐसी करतूत कर डाली की पुलिस का माथा ही ठनक गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपित को पहले जमकर सबक सिखाया उसके बाद रासुका मे निरुद्ध कर उसे जेल भेज दिया है।
दरअसल मामला कुछ इस प्रकार का था रविवार सुबह आदिवासी युवक देपाल गिणावा निवासी गणेश नगर पर पहले आरोपित रितेश राजपूत और उसके साथी ने पहले गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जब देपाल ने उसे गाड़ी देखकर चलाने को कहा तो दोनों ने गुंडागर्दी करते हुए छात्र को दौड़ा दौड़कर पीटा फिर उससे जूते के लैस बंधवाए, इसके बाद छात्र ने थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अब आरोपित की संपत्ति की जांच में जुट गई है।
