इंदौर की जूनी इन्दौर थाना क्षेत्र की बैराठी कॉलोनी में पिछले दिनों हुई पर्स छिनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कर छीना हुआ पर्स, मोबाइल और एक टु व्हीलर वाहन जब्त किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों से अन्य स्थानों पर हुई वारदातो के संबंध में पूछताछ पूरी कर ली है।
वीओ इंदौर में पुलिस और बदमाशों के बीच चोर पुलिस का खेल बरसों बरस से खेला जा रहा है। बदमाश है की वारदातें करते रहते है और खाकी उन्हें दिन रात मशक्कत कर गिरफ्त में लेती रहती है। ताजा मामला जूनी इन्दौर क्षेत्र की बैराठी कालोनी की गली नंबर एक का है, जहां 17 अगस्त को एक महिला के हाथ से दो अज्ञात, एक्टिवा सवार बदमाशो ने पर्स झपट्टा मारकर छुड़ा लिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दो बदमाशों को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से पर्स मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया।
इन बदमाशों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर घटना स्थल ओर उसके आस पास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए तब कही जा कर पुलिस को सफलता हाथ लगी। दोनों आरोपितों के नाम मुर्करम और सोहेल है।
