सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज एससी-एसटी वर्ग द्वारा आज भारत बंद का आह्वान किया गया था! देशभर में भारत बंद का जो भी असर रहा हो…किंतु गंजबासौदा में भारत बंद का असर बेअसर रहा…सुबह से ही शहर का बाजार रोज की तरह खुला हुआ था।भारत बंद का असर शहर में दिखाई नहीं दिया। एससी एसटी वर्ग के लोगों ने शहर में रैली निकालकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सर्वाधिक एससी एसटी वर्ग के युवा नाराज दिखाई दिए। इन्होंने मीडिया से कहा कि जिन लोगों ने हमारा सहयोग नहीं किया आगे से हम उनका भी सहयोग नहीं करेंगे…सभी एकत्रित होकर लाल परेडग्राउंड पहुंचे।जहां पर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।भारत बंद को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था।
