सेज यूनिवसिर्टी के स्टूडेंट को पीटा:तीन सीनियर्स के बुलाने पर नहीं गया तो बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर मारा, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की सेज यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट को तीन सीनियर्स ने पीट दिया। स्टूडेंट ने तीनों की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की है। इसके बाद थाने जाकर उनके खिलाफ थाने जाकर एफआईआर दर्ज करा दी। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक देवेन्द्र मेवाड़ा एमसीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
उसके साथ यहां पढ़ने वाले सीनियर सुमित, ध्रुव और साहिल ने मारपीट की। देवेन्द्र ने बताया कि शनिवार दोपहर 3 बजे कॉलेज से निकलकर गेट से बाहर आया। तीनों ने गलत इशारा कर बुलाया तो मैं नहीं गया। इसके बाद गेट से बाहर आने पर तीनों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने अपशब्द कहे और कॉलर पकड़कर लात घूंसों से पीटने लगे।
देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह यूनिवर्सिटी के अंदर भागने लगा तो सीनियर ने बेल्ट उतारा और भागते हुए पीटा। इससे उसके सिर और अन्य जगह चोट आई। कॉलेज जाकर स्टाफ से तीनों की शिकायत की। बाद में भाई को मोबाइल पर जानकारी दी और तीनों पर थाने में जाकर केस दर्ज करा दिया।

Exit mobile version