पूर्व सरपंच पर रेप का केस:विधवा पड़ोसी महिला से शादी के नाम पर बनाए संबंध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस ने पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी कारोबारी पर रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता विधवा है और सरपंच के घर के पास में ही रहती है। पीड़िता ने उससे मदद मांगी थी। इसका फायदा उठाकर उसने पीड़िता के साथ गलत काम किया। द्वारकापुरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल की महिला ने फूलचंद पुत्र सोमनाथ योगी पर रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि आरोपी उसका परिचित है। महिला के पति की 2010 में मौत हो गई थी।
30 जून 2016 को महिला ने फूलचंद योगी से मदद मांगी। उसने परिवार में प्रॉपर्टी के हिस्से की बात की। इसके बाद योगी ने बातचीत में महिला का फायदा उठाया। इसके बाद कहां कि वह उसका ध्यान रखेगा। शादी कर सकता है। योगी इसके बाद महिला को भाटिया होटल बाईग्राम लेकर गया। यहां पर शादी की बात करने हुए 2016 में सबंध बनाए। बाद में वह बातचीत करता रहा। इसके बाद वह जैन साहब की होटल,राउ के गुरूकृपा होटल,तस्सली होटल धार रोड़ पर ले गया और यहां भी उसकी मर्जी के खिलाफ संबध बनाए। योगी ने कहां कि उसकी बेटिया है शादी हो जाए तो वह महिला से शादी कर लेगा। लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने शादी नही की। आरोपी ने हिस्सा दिलाने की बात कहकर महिला का फायदा उठाया। उसने महिला को शादी का कहकर भरोसे में लिया और रेप किया।
महिला ने शादी का कहा तो योगी ने महिला और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने थाने जाकर शिकायत की। बताया जाता है कि महिला के भाई से योगी का विवाद चल रहा था।
इसके चलते पुलिस ने महिला के भाई और योगी के विवाद वाले एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version