सहेली का शादीशुदा भाई कर रहा था परेशानएरोड्रम पुलिस ने 19 साल की युवती की शिकायत पर सूरज वडनेरे निवासी विकास नगर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह सहेली के यहां जाती थी तो उसके भाई सूरज से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। सूरज के शादीशुदा होने की बात उसे पता नहीं थी। बाद में जानकारी लगी और यह भी पता लगा कि उसका एक बेटा है तो बातचीत बंद कर दी। लेकिन सूरज दोस्ती बनाए रखने को लेकर दबाव बनाने लगा। परेशान होकर युवती ने सहेली के यहां जाना-आना बंद कर दिया। शुक्रवार रात सूरज ने रास्ते में रोककर बात करने के लिये दबाव बनाया। इनकार करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर आकर परिवार को जानकारी दी। इसके बाद केस दर्ज किया गया।
