इंदौर में दहेज प्रताड़ना के चार मामले:छह माह पहले शादी हुई, ससुराल वालों ने मांगा दहेज; लव मैरिज करने वाली बहू भी परेशान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर, तुकोगंज, द्वारकापुरी सहित तिलक नगर इलाके में दहेज के लिये प्रताड़ित करने को लेकर पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बांगड़दा में अपने मायके में रह रही संजना शर्मा ने अपने पति वैभव निवासी मारुति पैलेस पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। संजना के मुताबिक 2023 में उसने वैभव से प्रेम विवाह किया था। जिसमें सास से लड़ाई होने के बाद पति ने अलग रखा। यहां पर पति ने छोटी-छोटी बातों पर मारपीट शुरू कर दी।
दूसरे मामले में छह माह पहले तुकोगंज में ब्याही पूर्वा पंवार ने भी पति करण, सास जयश्री, ससुर देवेन्द्र, देवर अर्जुन और ननंद नेहा पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पूर्वा के मुताबिक उसकी शादी को 6 माह ही बीते हैं। उसके बाद भी आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। द्वारकापुरी में रहने वाली शिखा जैन निवासी गुमाश्ता नगर ने भी पति अर्पण जैन और सास कुसुम निवासी गुमाश्ता नगर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। शादी के 10 साल बाद भी दोनों लगातार शिखा को परेशान करते थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
वहीं तिलक नगर में मीनल जैन की शिकायत पर उसके पति अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों की शादी को 10 साल हो गए। पीड़िता को पति घर से नहीं निकलने देता था। आए दिन छोटी-मोटी बात पर उसे प्रताड़ित करता। वह 10 दिन पहले अपने माता-पिता से मिलने अकेली गई तो शंका कर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version