इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में कुछ व्यापारियों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके बाद कार्रवाई करते हुए जोधपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लगभग यह धोखाधड़ी ढाई करोड़ के लगभग की बताई जा रही है।
दरसल सराफा थाना में 2 फरवरी को कुछ व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता विश्वजीत समाई, श्यामलाल, आशीत, अब्दुलकादिर और शेख नूर ने जोधपुर के व्यापारी संजय सोनी उर्फ़ विशाल सोनी निवासी जूनी मंडी जिला जोधपुर राजस्थान के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी गहने बनाने के दौरान जो सोना अतिरिक्त बच जाता है, उसे बचा कर अपने पास रख लेता था। इसी तरह जोधपुर के व्यापारी ने लगभग 3:30 किलो से अधिक का सोना अपने पास बचा कर रख लिया था। जब इंदौर के व्यापारियो ने सोना वापस लेने की मांग की तो जोधपुर के व्यापरी ने इंकार कर दीया।
व्यापारी अचानक एक दिन जोधपुर जाकर आरोपी को अपने साथ इंदौर ले आते हैं और उसे सराफा पुलिस के हवाले कर देते हैं। सराफा थाना टीआई दीपक यादव के अनुसार पुलिस ने व्यापारियों द्वारा दिए गए दस्तावेज एवं छानबीन के आधार पर आरोपीय के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। टीएनएस मामले में यह भी बताया कि जब जोधपुर से व्यापारी आरोपी को लेकर आ रहे थे तो उधर उसकी पत्नी ने वहां के राजीव गांधी नगर थाने में व्यापारियों के खिलाफ अपहरण की धारा का प्रकरण दर्ज कराया है।
हालांकि अब इस मामले में पुलिस अपनी तफतीश कर रही है। वही सराफा के व्यापारी से यह भी जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने इतनी मात्रा में जो सोना गहने बनाने के लिये आरोपी को दीया था उसके दस्तावेज कहां है।
