थाइलैंड व मालदीव टूर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, यात्रियों को रुपये नहीं लौटा रहा ट्रैवल संचालक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस ने ट्रैवल संचालक के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है आरोपित ने थाइलैंड व मालदीव का टूर बुक किया और टिकट कैंसिल कर दिए आरोपित ने यात्रियों से चार लाख 85 हजार 382 रुपये ठग लिए पुलिस के मुताबिक, आलोक परमार निवासी गिरधर नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी पुलिस ने राशि ट्रैवल के संचालक हरिओम झुनझुनवाला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया आलोक ने पुलिस को बताया कि एनआरके बिजनेस पार्क स्थित ट्रैवल संचालक से पिछले वर्ष सितंबर में थाइलैंड व मालदीव के टिकट बुक करवाए थे बाद में टूर कैंसिल कर टिकट कैंसिल करवा दिए आरोपित ने यात्रियों के रुपये नहीं लौटाए पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version