इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा लापरवाही के कारण मौत परिजनों का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के सिमरोल थाना में पुलिस द्वारा एक मर्ग कायम किया गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों का सीधा-सीधा आरोप है कि उसकी इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा लापरवाही के कारण मौत हुई है। हालांकि परिजनों के कहे अनुसार पुलिस ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

दरअसल घटना सिमरोल क्षेत्र की है और मृतक गोविन्द के साले राधेश्याम ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके जीजा को अस्पताल में एडमिट कराया गया था,शरीर में कुछ इंफेक्शन होने के कारण। इसका इलाज डॉक्टर लीलाधर सिलवाडी द्वारा किया जा रहा था। इंफेक्शन के कारण शरीर में मृतक को एक फोड़ा टाइप का हो गया था। इसके इलाज के दौरान मृतक को एक इंजेक्शन लगाया गया था उसके बाद वह फोड़ा फूट गया और अचानक उसके अगले दिन ही गोविंदा की मौत हो गई। अचानक हुई मौत के कारण परिजनों ने अस्पताल में हंगामा बचाया और उसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी जहां पुलिस ने परिजनों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version