इंदौर तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख के घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अलग-अलग तरह की हरकत कर दी गई जब इस पूरे मामले की जानकारी उन्हें लगी तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत तुकोगंज पुलिस को की है वहीं तुकोगंज गंज पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
-पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है ,तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा के घर और घर के आसपास लगातार अलग-अलग तरह की हरकत हो रही है वहीं पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा के घर के बाहर मिट्टी और किसी व्यक्ति के द्वारा जली हुई राख रख दी गई, जब उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कोई गिरधर नामक व्यक्ति उनके घर पर इस तरह की हरकत करते हुए कैद हुआ, बता दे प्रांत संपर्क प्रमुख को पिछले दिनों ही अलग- अलग लोगों के द्वारा धमकी मिल चुकी है, वही प्रांत संपर्क प्रमुख को पिछले दिनों सर तन से जुदा की भी धमकी मिल चुकी है इसको लेकर भी एक शिकायत तिलक नगर पुलिस को की थी अतः जिस तरह से उन्हें एक के बाद एक लगातार धमकियां मिल रही है तो उसको लेकर प्रांत संपर्क प्रमुख को पीएमओ ने भी सुरक्षा देने को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को भी पत्राचार किया है लेकिन उनको अभी तक सुरक्षा गार्ड नहीं मिले हुए हैं वहीं जिस तरह से लगातार हरकत हो रही है उसके कारण एक बार फिर उनकी सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और इन्हीं सब बातों को लेकर उन्होंने इंदौर के तुकोगंज थाने पर पूरे मामले में एक शिकायती आवेदन दिया है तो वहीं इस पूरे मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पूरे ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
