इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक डॉक्टर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उसके अन्य साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में अपना क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर असगर अली क्लीनिक बंद कर अपने घर की ओर जा रहे थे इस दौरान एक युवक उनके पास आया और उसकी मां की तबीयत खराब होने का बोला और उन्हें घर चलने का बोला जब डॉक्टर ने मना किया तो युवक ने कई बार घर चलने का निवेदन किया लेकिन जब डॉक्टर मान गए जब डॉक्टर असगर अली युवक के साथ उसके घर जाने लगे इस दौरान डॉक्टर को सुनसान रास्ते में रोक कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी वही पहले से ही दो युवक वहां पर खड़े हुए थे उन्होंने भी डॉक्टर को पकड़ा और उनके पास रखे ₹5000 नगद एटीएम कार्ड और मोबाइल लूट लिया पूरा ही मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी पूरा मामले में पुलिस ने एक आरोपी हर्ष उर्फ भय्यू को पकड़ा जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक फ्रेंडशिप अप के माध्यम से आरोपियों ने डॉक्टर को लूट करने के लिए चिन्हित किया था फिलहाल पूरे मामले में दो आरोपी और फरार है उनकी तलाश की जा रही है
