टेलीग्राम चैनल के माध्यम से टास्क पूरा करने पर कमीशन देने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक महिला के साथ 48 हजार रुपए कि धोखाधड़ी कर डाली महिला ने पूरे मामले कि शिकायत साइबर हेल्प डेस्क को कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के बैंक अकाउंट को फ्रिज करवा दिया
पुष्प विहार श्रीधाम लिम्बोदी इन्दौर निवासी महिला जो कि सिमरोल में पोलेट्री फार्म में नौकरी करती है, महिला को व्हाट्सएप पर वर्क फ्राम होम पर कार्य करने के लिये एक लिंक प्राप्त हुई, जिसको महिला द्वारा ज्वाईन करने पर एमेजोन जैसा एप खुला, जिसमें उन्हें टास्क पूरा करने तथा उसमें रिटर्न प्राप्त होने की जानकारी दी गई, जिस पर फरियादिया द्वारा पहली बार में टास्क पूरा करने पर कमीशन दिया गया यह कमीशन ऐप में क्रेडिट हुआ था इसी प्रकार महिला को झांसे में लेकर ठगों ने 8 टास्क पूरे करवाए जिसका कमीशन दो लाख रुपए से ज्यादा बन गया उजत रुपए महिला कि ऐप आईडी में क्रेडिट कर दिए गए थे रुपए को अपने बैंक अकाउंट में लेने के लिए ठगों द्वारा 48 हजार रुपयव के टेक्स कि राशि पहके जमा करने को कहा गया था इस पर महिला ने 48 हजार रुपए ठगों द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में टट्रांसफर कर दिए बाद ने महिला को ठगों ने ओर टास्क देकर उसे पूरा करने का कहा था तब महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है
