इंदौर के महालक्ष्मी नगर में रहने वाली एक शिक्षिका विदेश में नौकरी दिलवाने ने नाम पर लाखो रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गई। जिसमें 4 साल से शिक्षिका परेशान हो रही थी, जिसमे अब जाकर उसके द्वारा शिकायत दर्ज कराई है।
इंदौर की एक प्रोफेसर के साथ करीब ड़ेढ दर्जन लोगो से ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने पंजाब के युवक ओर युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने लाखो रूपए अपने अंकाउट में डलवाए ओर कंपनी बंद कर फरार हो गए। पीड़िता फ्लाईट से जानकारी लेने चंडीगढ़ तक पहुंची। लेकिन पता चला कि आरोपी यहां से कंपनी बंद कर फरार हो गए। इस मामले में जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है।
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक नेहा शर्मा निवासी महालक्ष्मी नगर की शिकायत पर अनुज उर्फ नीरज कुमार पुत्र किशन शर्मा निवासी धोबीयाना रोड़ भटिडा पंजाब ओर सिमरन वर्मा उर्फ वंदना निवासी माया गार्डन जीराकपुर शाहिजाबाद पंजाब के खिलाफ नौकरी के नाम पर 12 लाख रूपए ठगने के मामले में केस दर्ज किया गया है। नेहा ने बताया कि परिचित महिला के माध्यम से सिमरन से सितंबर 2019 में उसकी पहचान सिमरन से हुई थी। उसने खुद को इन्फनिटी ग्रो साल्युशन मेरी लैंड होटल के पास चंडीगढ़ रोड़ की प्रतिनिधी बताया ओर कहां कि कंपनी विदेशों में नौकरी दिलाने का काम करती है।अफसरो के मुताबिक इसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
