स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीटा, पैर पकड़कर घसीटा हमले के वीडियो आए सामने

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक श्वान को डंडे से मारा गया और उसके बाद घसीटकर सड़क पर पटक दिया गया। इस क्रूरता की घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वही घटना में जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के प्रतिनिधियों ने एरोड्रम थाना पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने इस घटना की पूरी जांच और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version