लोकसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कई आइएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

लोकसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर कई आइएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इस सूची में इंदौर की निगमायुक्त हर्षिका सिंह का नाम भी शामिल है। उनका ट्रांसफर कर उन्हें मध्य प्रदेश कौशल विकास का संचालक बनाया गया है। वहीं इंदौर के नए निगमायुक्त शिवम वर्मा होंगे। वर्मा गुरुवार को खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पदभार संभाला।

मध्य प्रदेश सरकार ने व्यापक प्रशासनिक सर्जरी की है। मप्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। 37 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।इस सूची में इंदौर की निगमायुक्त हर्षिका सिंह का नाम भी शामिल है। उनका ट्रांसफर कर उन्हें मध्य प्रदेश कौशल विकास का संचालक बनाया गया है। वहीं इंदौर के नए निगमायुक्त शिवम वर्मा होंगे। वर्मा गुरुवार को खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पदभार संभाला। वर्मा अब तक नगरीय प्रशासन व विकास विभाग, भोपाल में अपर आयुक्त थे। यहां वे निगमायुक्त पद के साथ ही मप्र मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वर्मा 2013 बैच के आईएएस होकर श्योपुर में कलेक्टर पद भी संभाल चुके हैं। वहीं अप्रैल 2023 से निगमायुक्त पद संभाल रहीं हर्षिका सिंह की शुक्रवार को विदाई हो गई। उन्हें भोपाल में कौशल विकास संचालक बनाया है। पदभार ग्रहण के बाद शिवम वर्मा ने कहा कि वो इंदौर नगर पालिका निगम की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य करेंगे,साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई

Exit mobile version