नकाबपोश बदमाशों ने चाकू अड़ाकार नगदी और चेन लूटी एक बदमाश ने बहन के खाते में भी डलवाए पैसे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तेजाजी नगर इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को अगवा करने के बाद उससे लूटपाट की 22 हजार नगद और सोने की चेन ले ली। इतना ही नहीं बदमाशों ने अपनी रिश्तेदार बहन के खाते में ऑनलाइन पैसा भी डलवाया। पुलिस ने उसी के आधार पर एक बदमाश को पकड़ लिया है बाकियों की तलाश जारी है तेजाजी नगर थाना प्रभारी आईपीएस करणदीप सिंह के अनुसार फरियादी मनोज वर्मन पिता दयाराम बर्मन निवासी गणेश विहार कॉलोनी खंडवा रोड है वह पढ़ाई के साथ-साथ पैसों के लेनदेन का काम भी करता है कल वह अपनी मोटर साइकिल रोक कर मोबाइल पर बात कर रहा था, इस दौरान अज्ञात बदमाश आया और उसकी पीठ पर चाकू अड़ाकर उसे जबर्दस्ती अपने साथ ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल के पास सुनसान जगह पर खंडवा रोड पर ले गया। वहां पहले से तीन और बदमाश खड़े थे आरोपियों ने मनोज के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 22 हजार नगदी निकल लिए गले में पहनी सोने की चेन और चा- ‘दी का ब्रेसलेट भी छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश ने मनोज को धमकाते हुए 11 हजार रुपए कविता नामक युवती के खाते में ट्रांसफर करवाए और धमकाकर भाग निकले मनोज ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के आधार पर कविता के घर पर दबिश दी तो कविता ने बताया कि यह पैसे उसे उसके ममेरे भाई अभिषेक ने डलवाए थे और कहा था कि यह पैसा मनीष के खाते में ट्रांसफर कर देना। पुलिस मनीष के पास पहुंची, मनीष हिरासत में आ गया है। अभिषेक सहित उसके दो और साथियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version