इंदौर में शराब दुकान की टेंडर जारी होने के बाद शहर में फिर से शराब दुकान का विरोध देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में बाणगंगा क्षेत्र में रहवासियों ने शराब दुकान शिफ्ट होने का जमकर विरोध किया और पोस्टर फाड़े
आपको बता दें साल 2024 2025 की शराब नीति लागू हो गई है कई दुकानों के टेंडर रिन्यू हो गए हैं उसी के तहत बाणगंगा मानसिक चिकित्सालय के सामने की शराब दुकान को शिफ्ट करने का आदेश हुआ था वह जगह छोड़कर शराब दुकान रेलवे ब्रिज के पास शिफ्ट की जा रही थी इस दौरान क्षेत्र के रहवासियों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शराब दुकान को वहां लगाने का जमकर विरोध किया क्षेत्र की महिलाओं ने दुकान पर लगे बेनर पोस्ट भी फाड़ दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे
