लालच देकर दिव्यांग के साथ कुकर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक मानसिक दिव्यांग के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है, पिता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने पड़ोसी युवक लखन पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मासूम के पिता ने बताया कि वह 18 अक्टूबर को काम से गया था। वही बच्चे की मां भी कही चली गई थी। उसका बेटा जो मानसिक रूप से दिव्यांग है। उस समय घर में अकेला था। रात को लौटने पर पड़ोसी महिला ने बताया कि दिन में बेटे को लखन घर के अन्दर लेकर गया था, इसके 20 मिनट बाद वह घर से निकले थे। जब बेटे से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि लखन ने 20 रुपए का लालच दिया था, इसके बाद घर में ले जाकर गलत काम किया। बेटे के साथ हुई इस हरकत से वह घबरा गए थे। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ हिम्मत कर शिकायत की है।

Exit mobile version