इंदौर में 7 हजार लीटर से अधिक पेट्रोलियम प्रोडक्ट जब्त:इंडस्ट्रियल तेल के बनाते थे फर्जी बिल , खाद्य आपूर्ति विभाग ने की छापेमारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मंगलवार जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 7 हजार लीटर से अधिक पेट्रोलियम प्रोडक्ट जब्त किया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि इंडस्ट्रियल तेल के बिल बनाकर पेट्रोलियम प्रोडक्ट को बेचा जा रहा था। चंदन नगर क्षेत्र में मार्क इंटरप्राइजेस पर अफसरों ने छापामार कर कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि अंकित बाफना मार्क इंटरप्राईजेज स्कीम 71 चंदन नगर में इंडस्ट्रियल तेल के नाम से उसकी आड़ में पेट्रोलियम प्रोडक्ट का अवैध भंडारण व व्यापार किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल तेल के नाम से भंडारण का अवैध गोदाम भी बना रखा है। जबकि इंडस्ट्रियल तेल केवल इंडस्ट्री में उपयोग होता है और उसी परिसर में आता है। जहां इंडस्ट्री का कोई पदार्थ बन रहा हो। मौके पर टीम ने पाया कि ट्रेडिंग का भंडारण केंद्र बना रखा है, जबकि इंडस्ट्रियल तेल वर्जित तेल है। जिसकी ट्रेडिंग या खैरची में बिक्री नहीं कर सकते, केवल इंडस्ट्री में ही उपयोग कर सकते हैं।
कलेक्टर से विस्फोटक लाइसेंस अनिवार्य
इंडस्ट्रियल तेल के फर्जी बिल बनाकर पेट्रोलियम प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे, जिसके लिए लाइसेंस और विस्फोटक अनुमति आवश्यक है। यहां अवैध व्यापार व भंडारण भी किया जा रहा था। साथ ही कलेक्टर से लाइसेंस विस्फोटक अनुमति आवश्यक होती है।

TAGGED:
Exit mobile version