भंवरकुआं पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित का पुलिस ने रासुका में वारंट निकाला था। आरोपित की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था। पुलिसवालों ने पीछा किया तो भागने की कोशिश की। पेड़ से टकरा गया और दायां हाथ टूट गया। डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना के मुताबिक आरोपित मनीष हीरालाल निरगुड़े निवासी बंशीधाम कालोनी पिपल्याराव है। उसके खिलाफ मारपीट, अपहरण और अवैध वसूली के केस दर्ज है।
आरोपित फिरौती के लिए ढाबा संचालक का अपरहण कर चुका है। तत्कालीन डीसीपी ने उसके विरुद्ध रासुका लगाई थी। वारंट जारी होने पर आरोपित फरार हो गया। डीसीपी ने गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया। मंगलवार को सूचना मिली कि मनीष जीतनगर में छुपा हुआ है। जोन-4 के एडीसीपी आनंद यादव ने टीम भेजी तो आरोपित भागने लगा। पेड़ से टकरा गया और दायां हाथ में फ्रेक्चर हो गया।मनीष के भाई ललित उर्फ लल्ला पर भी केस दर्ज है।
