स्नैपचेट को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, कैफे में की तोड़फोड़

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • विजयनगर पुलिस ने बीबीए के छात्र संस्कार पंकज सिंह सेंगर निवासी डीडीनगर की शिकायत पर गौरव चौधरी और उसके साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
  • घटना मंगलवार की साफ्टविजन कालेज के समीप की है।
  • छात्र स्नैपचैट कर कालेज का फोटो ग्रुप पर साझा करते हैं।
  • संस्कार ने भी फोटो डाला था, इस बात पर कुछ छात्रों ने विवाद किया।

इंदौर। स्नैपचैट पर फोटो शेयर करने को लेकर निजी कालेज के छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने कैफे में भी तोड़फोड़ कर दी। दो थानों में दोनों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई है। इंदौर की विजयनगर पुलिस ने बीबीए के छात्र संस्कार पंकज सिंह सेंगर निवासी डीडीनगर की शिकायत पर गौरव चौधरी और उसके साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घटना मंगलवार की साफ्टविजन कालेज के समीप की है। छात्र स्नैपचैट कर कालेज का फोटो ग्रुप पर साझा करते हैं। संस्कार ने भी फोटो डाला था। इस बात पर कुछ छात्रों ने विवाद किया और अनजान नंबर से काल कर उसे मीटिंग के लिए बुलाया। दोपहर को कुल्लड़ कैफे पर मिलने बुलाया। इसके बाद साफ्टविजन कालेज के समीप आने को कहा।
गौरव व उसके साथी दो कार और बाइक पर आए और जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। संस्कार के भाई अनमोल सिंह और अभिदेव सिंह ने विरोध किया तो हमला कर दिया। संस्कार की जमकर पिटाई की। मामले में विजयनगर थाना में केस दर्ज हुआ। थोड़ी देर बाद दूसरे गुट के छात्रों के साथ कुल्हड़ कैफे पर मारपीट कर दी। कैफे में भी तोड़फोड़ की गई।

Exit mobile version