राशन माफिया पर मैकेनिक की हत्या का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पवनपुरी निवासी 28 वर्षीय दीपक जावरे की मौत के मामले में स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दीपक का शव शनिवार तड़के पीपल्याहाना के पास खाली मैदान में मिला था। स्वजन का आरोप है कि दीपक की हत्या हुई है। कुछ दिनों पूर्व उसने राशन माफिया का वीडियो फेसबुक पर डाला था। उसके बाद दीपक पर हमला हुआ। कुछ साथियों को तो रुपये देकर चुप कर दिया लेकिन दीपक से सौदा नहीं हुआ। टीआइ नीरज मेढ़ा के मुताबिक, दीपक की मौत हादसे में हुई है। वह तेज रफ्तार बाइक से आ रहा था।

Exit mobile version