इंदौर में तलाकशुदा बहू ने एनआरआइ ससुर की गाड़ियां फोड़ी, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एनआरआइ का आरोप, बहू मकान पर कब्जा करना चाहती है। उसके खिलाफ पहले भी थाने में दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट।
इंदौर। 72 वर्षीय एनआरआइ ने तलाकशुदा बहू के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि बहू मकान हथियाने के लिए घर में घुसी और गाड़ियां फोड़ दी। इसके पूर्व भी उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट हो चुकी है।

पलासिया थाना पुलिस के मुताबिक, गुलमर्ग कालोनी (साकेत नगर) निवासी तुलसीदास सेतपाल की शिकायत पर खेमी उर्फ जिया जाधवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 31 दिसंबर की दोपहर की है। तुलसीदास बेटे प्रकाश के साथ घर की साफ-सफाई करवा रहे थे। जिया घर में घुस गई और तुलसीदास को धमकाया। सरिये से स्कूटर व बाइक में तोड़फोड़ कर डाली। टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, जिया का तलाक हो चुका है। वह मकान पर कब्जा करना चाहती है। जिस मकान पर दावा किया वह तुलसीदास ने बेटी के नाम पर करवा दिया है। इसके पूर्व भी दोनों में विवाद हुआ था।

Exit mobile version