रावजी बाजार थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया विवादित पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है जिसके चलते युवक पर चाकू से हमला किया गया है फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि घटना रावजी बाजार क्षेत्र के मिल्लत नगर चाय की दुकान की पास की है जहां 40 वर्षीय मोहम्मद जावेद पिता सलीम कुरैशी को बदमाशों द्वारा चाकू मारा गया है घायल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था इस दौरान बदमाश शकीर अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और चाय पीने के लिए लेकर गया इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर वह उसे अपशब्द कहने लगा इसी दौरान बदमाशों ने उसे पर चाकू खोलकर हमला कर दिया जिसमें उसे पेट और हाथ में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने शकीरा और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है
