गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी द्वारा शराब पीने की बात को लेकर अपने साथी की हत्या कर फरार हो गया था पूरे मामले में पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि कल गांधीनगर थाना क्षेत्र में सुबह एक हत्या होने की सूचना मिली थी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया था जानकारी में यह बात सामने आई कि मृतक सुनिल डाबर सुनील एक रियल एस्टेट साइट पर चौकीदारी का काम करता था और वह अपने साथी अनिल और भगवान सिंह के साथ बैठकर शराब पी रहा था इस दौरान इनका तात्कालिक विवाद हुआ था इस दौरान आरोपी अनिल ने सुनील की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था वही एक अन्य साथी भगवान सिंह के साथ भी आरोपी द्वारा बीच बचाव करने पर मारपीट की गई थी पूरा मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि मृतक की पत्नी को आरोपी अनिल ने कुछ अपशब्द बोल दिए थे इस बात को लेकर विवाद हुआ था फिलहाल पुलिस पूरा मामले में आरोपी से पूछताछ में जुटी है

Exit mobile version