राऊ पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड बनवाने और लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए है।

राऊ थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अमनदिप पलाश परिसर कालोनी राऊ में किराये के फ्लेट में रहकर स्वयं को बैंक में जाँब होने का बोलकर लोगो को लोन दिलाने के बहाने से विश्वास में लेकर लोगों से दस्तावेज लेकर धोखाधड़ी करता था। वही बताया जा रहा है की आरोपी झारखण्ड का रहने वाले है और साइबर मामलों का अच्छा जानकर है, वही आरोपी अपनी हमउम्र के लोगो को शिकार बनाता था, जिनसे पहले वह दोस्ती करता था, और फिर उनका विश्वास जीतकर उनसे दस्तावेज ले लिया करता था, जिसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड बनवाने और लोन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करता था, जिसमे राऊ थाना पुलिस ने आरोपी अमनदिप के विरुध्द धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version