युवतियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस ने ऐसे ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है जो युवतियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बना लेता था। आरोपित वीडियो और फोटो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उनसे रुपयों की मांग करता था एक युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पुलिस की शरण ली और आरोपित पकड़ा गया।एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक, आरोपित मनीष उर्फ राहुल सिंह प्रजापति है मूलत मुरैना निवासी मनीष फिलहाल साजन नगर चितावद में रहता है। वह सेल्फ स्टडी और शेयर मार्केटिंग एडवाइजरी फर्म में काम करता है द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शिकायत कर बताया कि मनीष उससे 10 हजार रुपयों की मांग कर रहा है फोटो और वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर नौ हजार रुपये ले चुका है। सोमवार को पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मनीष के मोबाइल में केलक्यूलेटर के नाम से एक एप था उसमें गुप्त फाइलें सेव मिली जांच में उन फाइलों में एक दर्जन युवतियों के फोटो और वीडियो मिले जो मनीष ने स्वयं बनाए थे उसने पूछताछ में बताया कि वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करता था।
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था डीसीपी के मुताबिक, मनीष ने कई लड़कियों को ब्लैकमेल किया है लेकिन बदनामी के डर से पुलिस को नहीं बताया फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है

Exit mobile version