इंदौर नगर निगम घोटाले के मास्टर माइंड राठौर को जेल तीन फरार ठेकेदारों पर इनाम घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर: सवा सो करोड़ रुपये के ड्रेनेज घोटाले के मास्टर माइंड निलंबित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। मामले में फरार तीन आरोपित ठेकेदारों पर इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस अभी तक निगमकर्मी,अफसर,ठेकेदार और एजेंट सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी ले चुकी है। डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक नगर निगम में हुए घोटाले में एमजी रोड़ थाना में कुल छह अपराध पंजीबद्ध हुए है मामलों में अभय राठौर को रिमांड समाप्त होने जिला कोर्ट पेश किया था कोर्ट ने सुनवाई के बाद जेल भेजने के आदेश कर दिए एक आरोपित इमरान खान अभी गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर है एहतेशाम,जाहिद,राजेश और बिलकिस की तलाश जारी है एक अन्य आरोपित आशू खान भी नस्तियां चुराने में शामिल है पुलिस मंगलवार को एहतेशाम,जाहिद और राजेश की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर दिया डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने जिन फाइलों में गड़बड़ी हुई उसकी मूल नस्तियां भी नगर निगम से मांगी है। मूल नस्तियों के परीक्षण के बाद जाली वर्क आर्डर के बारे में तस्दीक हो सकेगी।

Exit mobile version