जेलरोड की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए महापौर जेलरोड पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर ने जेलरोड की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने मोर्चा संभाल लिया है..बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी जेलरोड पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की..महापौर ने सभी से अपने अपने प्रतिष्ठानों के आगे से अवैध कब्जे हटाने की अपील की,जिसके बाद कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटाना शुरू किए ।

–इंदौर नगर निगम ने एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में काम शुरू किया है..निगम ने इसके लिए जेलरोड की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की दिशा में योजना बनाई है..बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी जेलरोड पहुंचे..दरअसल इस मार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़े हो जाते है,जबकि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अवैध कब्जे भी कर लिए है..नगर निगम पिछले तीन दिनों से यहां व्यापारियों को दुकानों के आगे किए गए अवैध कब्जे हटाने की समझाइश दे रहा है..जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से कब्जे भी हटाए है..बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी स्थानीय दुकानदारों से चर्चा कर,उनसे ट्रैफिक बेहतरी की दिशा में साथ आने की अपील की..महापौर से चर्चा के बाद कई दुकानदारों ने सहयोग देने पर रजामंदी दी है..हालांकि कई व्यापारी इस अभियान के खिलाफ है,जिनकी समस्या भी सुनी गई ।

नगर निगम दो दिनों तक और समझाइश का दौर चलाएगा,इसके बाद निगम ने सख्ती के साथ अवैध कब्जे हटाने तैयारी की है ।

Exit mobile version