इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में फिर एक मोबाइल स्नेचिंग की वारदात सामने आई जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि घटना संयोगितागंज क्षेत्र के बीजेपी कार्यालय के पास की है जहां विनोद नामक युवक अपने घर की ओर जा रहा था इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए जिसकी शिकायत दर्ज की गई और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें बाइक पर सवार दो बदमाश घटना को अंजाम देते हुए दिख रहे हैं फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है
