इंदौर लसूडिया थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी करने लगा जब यह बात युवती को पता पड़ी तो उसने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक घटना लसूडिया क्षेत्र की है क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है वहां पर स्वप्नेश पोरवाल नामक युवक से उसकी पहचान हुई थी जहां स्वप्नेश ने युक्ति को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इसी बीच आरोपी द्वारा दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी करने लग गया जब यह बात युवती को पता पड़ी तो उसने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है फिलहाल यह भी बात सामने आई है कि आरोपी स्वप्नेश उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
